Jawan Box Office: 600 करोड़ के बेहद करीब पहुंची जवान मूवी


By Ashish Mishra28, Sep 2023 12:25 PMjagran.com

शाहरुख खान

शाहरुख अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना कर देते हैं। आइए जानते हैं कि जवान मूवी कितना कलेक्शन कर चुकी है?

जवान मूवी

यह मूवी रिलीज होने के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसे बाॅक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है।

ओपनिंग डे की कमाई

जवान मूवी ने रिलीज होने के पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इन दिनों इसकी कमाई में गिरावट देखी जा सकती है।

बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन

जवान मूवी बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने रिलीज के 21वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की है।

टोटल कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, जवान मूवी का कुल कलेक्शन 576.23 करोड़ हो गया है। यह 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, जवान मूवी वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह मूवी 1022 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

एक के साथ एक फ्री टिकट

जवान फिल्म मेकर्स ने फैंस को धमाकेदार ऑफर दिया है। अब जवान मूवी देखने वालों को एक के साथ एक फ्री टिकट मिलेगा।

मूवी कास्ट

जवान मूवी में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा ने किरदार निभाए हैं।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Kriti Sanon के इन ड्रेसेज को स्टाइलिश दिखने के लिए करें ट्राई