‘जोधा अकबर’ की जोधा अब हो गई है और भी ज्यादा खूबसूरत


By Akanksha Jain15, May 2023 11:43 AMjagran.com

जोधा अकबर

जी टीवी का फेमस शो जोधा अकबर को लोगों ने बहुत पसंद किया, सीरियल की कास्ट को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया।

जोधा

इस शो में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया और हर घर में अपनी जगह बनाई।

ब्यूटीफुल परिधि

खूबसूरती के मामले में परिधि किसी से कम नहीं हैं, वो हर आउटफिट में बेहद सुंदर लगती हैं।

तेरे मेरे सपने

परिधि शर्मा ने साल 2010 में सीरियल तेरे मेरे सपने से अपने करियर की शुरुआत की थी और बहुत नाम भी कमाया।

सीरियल्स

इसके अलावा एक्ट्रेस ने पटियाला बेब्स, जगजननी मां वैष्णो देवी समेत कई सीरियल्स में काम किया है।

पॉपुलैरिटी

एक्ट्रेस को कई रोल के लिए पसंद किया जाता है लेकिन जोधा अकबर में जोधा बाई के रूप में एक्ट्रेस ने पॉपुलैरिटी हासिल की है।

शादी

साल 2009 में ही एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की थी और फिर 2016 में कपल ने शहजादे का स्वागत किया।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर परिधि काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Deepika Padukone के लेटेस्ट 'क्लासी फोटोशूट' पर ठहरीं फैंस की निगाहें