49 साल में भी काजोल दिखती हैं यंग, जानें फिटनेस सीक्रेट


By Akanksha Jain25, Aug 2023 08:11 PMjagran.com

काजोल

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल देवगन को आज कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है।

उम्र को मात

काजोल 49 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

इंडस्ट्री में एक्टिव

साल 1992 में फिल्म बेखुदी से एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्ट्रेस आज भी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहीं हैं।

वर्कआउट रूटीन

49 साल की उम्र में भी आप भी अपनी बॉडी को फिट रख सकती हैं। अगर आप चाहें तो काजोल के रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

योगा से होगा

काजोल अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं और योग करती हैं। योग के अलावा एक्ट्रेस डेडलिफ्ट भी करती हैं।

फाइबर से भरी डाइट

काजोल फाइबर से भरी हुई डाइट लेती हैं। एक्ट्रेस नॉन वेज की शौकीन हैं और फिश, चिकन खाना उन्हें बहुत ज्यादा पसंद है।

पानी का सेवन

काजोल का कहना है कि फिट रहने के लिए बॉडी को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी है। एक्ट्रेस 8-10 ग्लास पानी जरूर पीती हैं।

नो शुगर

इसके अलावा काजोल जंक फूड, शुगर का बहुत कम सेवन करती हैं। एक्ट्रेस फिट रहने के लिए इन चीजों से दूरी बनाती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Ishita Dutta ने शादी की 5वीं सालगिरह पर पति संग शेयर किये क्यूट 'मेमोरेबल मूमेंट'