सबसे कम पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं


By Akanksha Jain19, Feb 2024 09:00 AMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जो काफी कम पढ़ी-लिखी हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन थे। एक्ट्रेस का बचपन एक दो नहीं करीब 18 देशों में बीता था जिसकी वजह से कभी स्कूल नहीं जा पाईं थी, हालांकि उन्हें पढ़ाने के लिए एक होम ट्यूटर रखा गया था।

आलिया भट्ट

साल 2012 में आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने 12वीं तक पढ़ाई की और फिर बॉलीवुड में एंट्री की।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ड्रॉप आउट हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई नहीं की।

सोनम कपूर

फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 12वीं क्लास में ड्रॉप आउट ले लिया था। अपने एक्टिंग करियर की वजह से एक्ट्रेस ने पढ़ाई पूरी नहीं की।

करीना कपूर

करीना कपूर मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई कर रहीं थी लेकिन फिर एक्ट्रेस ने एक्टिंग की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं की।

कंगना रनौट

 कंगना रनौट ने महज 12वीं तक अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पर्सनल कारणों की वजह से एक्ट्रेस ने आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

शाह रुख की लेडी लव Gauri के शानदार वेस्टर्न लुक्स