Kartik Aaryan के हाथ अब लगी 'आशिकी 3'


By Akanksha Jain05, Sep 2022 04:19 PMjagran.com

“आशिकी 3” में कार्तिक

भूल-भुलैया की सक्सेस एंजॉय कर रहे कार्तिक आर्यन के हाथ अब “आशिकी 3” लगी है।

शेयर किया वीडियो

कार्तिक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें “आशिकी 3” का लोगो दिखाया गया और “अब तेरे बिन जी लेंगे हम” गाना बैकग्राउंड में लगाया है।

टीम के साथ कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने एक और पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उनके साथ अनुराग बसु, प्रीतम, मुकेश भट्ट और भूषण कुमार भी हैं।

1990 की सबसे बड़ी हिट

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी उस समय की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फिल्म थी। डायरेक्टर महेश भट्ट की इस फिल्म में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी लीड रोल्स में थे।

गाने सुपरहिट

1990 में आई आशिकी और 2013 में आई आशिकी 2 दोनों के ही गाने सुपर हिट साबित हुए थे।

आशिकी 2 भी हिट

2013 में आई फिल्म आशिकी 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाये थे।

चर्चा में सिद्धार्थ-आलिया

पहले कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में सिद्धार्थ और आलिया साथ नजर आएंगे, लेकिन अब कार्तिक के नाम का ऐलान हो गया है। फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Photo Credit: Instagram

Happy Teachers Day 2022: ये बॉलीवुड सितारे रियल लाइफ में थे टीचर, देखें, लिस्ट