इस महीने करें ये खास उपाय, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति


By Amrendra Kumar Yadav03, Nov 2023 04:30 PMjagran.com

कार्तिक महीना

कार्तिक महीना धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखता है। यह महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस महीने में उनकी पूजा, अर्चना की जाती है।

चातुर्मास का अंत

इस महीने में ही देवउठनी एकादशी होती है। इस दिन से चातुर्मास का अंत होता है। ऐसे में इस महीने में कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

कार्तिक स्नान

कार्तिक माह में गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें और फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

पाप होते हैं नष्ट

ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

तुलसी की पूजा

भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। तुलसी को लक्ष्मी जी का ही रूप माना जाता है। इस महीने तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

शाम के वक्त जलाएं दीपक

कार्तिक के पूरे महीने शाम में तुलसी के पास दीपक जलाएं और आरती करें। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह करें।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। इस पूरे महीने पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, इससे सभी कष्ट दूर होते हैं।

लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ

इस महीने लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को विशेष फल देती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

धनतेरस पर करें इन मंत्रों का जाप, होगी धन वर्षा