Mahashivratri 2024: इन बातों का रखें ध्यान, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न


By Ashish Mishra01, Mar 2024 12:21 PMjagran.com

महाशिवरात्रि 2024

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

महाशिवरात्रि कब है?

इस साल महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन महादेव की पूजा करने के विधान है। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि 08 मार्च, 2024 को 09 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 09 मार्च शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

महाशिवरात्रि के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस दौरान स्नान करके शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

जाप करें

महाशिवरात्रि के दिन जाप करना अच्छा माना जाता है। इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

अभिषेक करना

शिवरात्रि के दिन अभिषेक करने का विशेष महत्व है। इस दौरान शिवलिंग पर बेल पत्र और पंचामृत अर्पित करना चाहिए।

महाशिवरात्रि को करें इन चीजों का दान

इस दिन दान करने से शिव जी प्रसन्न रहते हैं। इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इसे दान करने से पितृ दोष भी दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की, मिलेगा लाभ