Khatron Ke Khiladi 14: ये फेमस टीवी स्टार्स करेंगे खतरों का सामना


By Shradha Upadhyay02, Mar 2024 08:01 PMjagran.com

खतरों के खिलाडी सीजन 14

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी का सीजन 14 बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। जिसको लेकर हर दिन एक नई अपडेट सामने आ रही है।

खतरों के खिलाडी 14 फाइनल कंटेस्टेंट

वही इस शो के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी फाइनल हो चुके हैं। जिसके लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं। वही फैंस भी इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टीवी स्टार्स आएंगे नजर

वही इस बार कई फेमस टीवी स्टार्स के नाम की चर्चा जोरों पर है। आइये जानें अबतक किन पॉपुलर टीवी स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं।

सनाया-प्रियंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी होस्ट शो खतरों के खिलाडी सीजन 14 के लिए टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है।

शोएब-विवेक

इसके अलावा शोएब इब्राहिम झलक दिखला जा के बाद अब इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। वही दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी नजर आ सकते हैं।

समर्थ-अभिषेक

बताया जा रहा है टीवी एक्टर समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को भी खतरों के खिलाडी 14 के लिए अप्रोच किया गया है। हाल में दोनों को बिग बॉस 17 में देखा गया था।

अंकिता-ईशा

इसके साथ ही बिग बॉस 17 का हिस्सा रहीं अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय का नाम भी रोहित शेट्टी के शो के लिए सामने आ रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

शाहिद की लेडी लव Mira Rajput का स्टाइलिश फैशन सेंस