बॉलीवुड का मोस्ट लविंग और क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज 7 फरवरी को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने आज ही के दिन साल 2023 में एक दूजे का हाथ थामा था।
सिद्धार्थ और कियारा इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं। जो कि हमेशा फैंस की हिट लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। और अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस को इंटरनेट पर इंप्रेस करते रहते हैं।
कियारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सिद्धार्थ से उनकी मुलाकात लस्ट स्टोरी के सेट पर हुई। जबकि दोनों के बीच नजदीकियां 'शेरशाह' के सेट पर बढ़ी थीं।
सिड और कियारा की लव स्टोरी करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सेट पर सामने आई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया।
साल 2021 में फिल्म शेरशाह रिलीज हुई। इसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। और साथ में कई बार डिनर और लंच के लिए स्पॉट किए गए।
सिद्धार्थ अपनी फैमिली के साथ रोम ट्रिप पर गए थे। जहां कियारा भी साथ गई थीं। वहीं सिद्धार्थ ने कैंडिल लाइट डिनर के दौरान कियारा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था।
ज्यादा समय तक डेट न करते हुए कपल ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी 2023 को रॉयल वेडिंग की।
वही अब ये कपल अपने रोमांटिक फोटोज को लेकर सेंसेशन बना रहता है। उनकी फोटोज पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं।