इन 5 फूड्स को पसंद नहीं करते किंग चार्ल्स


By Ruhee Parvez13, Oct 2022 06:22 PMjagran.com

खाने की खास पसंद

अपनी दिवंगत मां महारानी एलिज़ाबेथ II की तरह, किंग चार्ल्स की कुछ खाने की खास आदतें हैं। लहसुन और शेलफिश पर बैन लगाने के शाही नियम के अलावा, कई ऐसे फूड्स हैं जिन्हें bu खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते।

फोए ग्रा (Foie Gras)

दुनियाभर में इस डिश को पसंद किया जाता है, लेकिन यह किंग चार्ल्स यह बिल्कुल नहीं खाएंगे। इस डिश को बत्तख या गूज़ के बढ़े हुए लिवर से बनाया जाता है, जिसे 2008 में शाही किचन में बैन कर दिया गया था।

चॉकलेट

क्वीन एलिज़ाबेथ चॉकलेट की बड़ी फैन थीं और उन्हें दिन में कई बार चॉकलेट परोसी भी जाती थी। हालांकि, किंग चार्ल्स मीठे का बिल्कुल भी शौक नहीं रखते। यहां तक कि उन्हें चॉकलेट से नफरत है।

कॉफी

किंग चार्ल्स भी नहीं पसंद। रॉयल खानदान के बाकी लोगों की तरह, उन्हें भी चाय पसंद है और वह भी एक खास तरह से बनी हुई। कप का हैंडल किस तरह होना चाहिए और चम्मच कहां होना चाहिए, इसके लिए भी नियम हैं।

डेयरी और मीट

साल 2021 में बीबीसी ब्रेकफास्ट के साथ एक इंटरव्यू में किंग चार्ल्स ने बताया था कि वे हफ्ते में दो दिन मांस और मछली का सेवन नहीं करते। साथ ही हफ्ते में एक दिन किसी भी तरह का डेयरी प्रोडक्ट नहीं खाते।

बिस्किट या कुकीज़

किंग चार्ल्स को मक्खन, आलू और अनाज से बनी कुकीज़ बेहद पसंद हैं, लेकिन कम लोग जानते हैं, कि उन्हें कुकीज़ गर्म पसंद हैं। उनको बिस्किट एक तापमान पर गर्म किए हुए पसंद आते हैं, वरना वो नहीं खाएंगे।

सर्दियों में हरा चना सेवन करने के हैं भरपूर फायदे, जानिए