बैकबर्नर रिलेशनशिप के बारे में जानें


By Farhan Khan30, Jul 2024 05:00 PMjagran.com

बैकबर्नर रिलेशनशिप

इन दिनों बैकबर्नर रिलेशनशिप काफी चलन में है। जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

हमेशा घुल मिलकर रहना

बैकबर्नर वो शख्स होता है, जो मौजूदा वक्त में आपके साथ रिलेशनशिप में नहीं है। लेकिन आपके साथ हमेशा घुल मिलकर रहता है।

फ्यूचर ऑप्शन की तरह देखना

घुलने मिलने का कारण यह होता है, ताकि बाद में आपको वह अपना लव पार्टनर बना सकें। जिसका सीधा सा अर्थ है कि वह आपको एक फ्यूचर ऑप्शन की तरह देख रहा है।

अपने फायदा का इंसान चुनना

ऐसा इंसान बेहद चालाक होता है, वो डेट कई लोगों के साथ करता है। लेकिन आखिर में उसे चुनता है, जहां उसे फायदा दिखता है।

आपको छोड़कर चला जाएगा

अगर आप उसके मापदंड में फिट नहीं बैठते हैं, तो एक दिन वह आपको छोड़कर चला जाएगा। उसकी नजर में आपकी कोई वैल्यू नहीं होगी।

बैकबर्नर पार्टनर से बचकर रहें

आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप ऐसे बैकबर्नर पार्टनर से हमेशा बचकर रहें। यह आपके भविष्य के लिए बेहतर होगा।

जरूरत पड़ने पर याद करना

बैकबर्नर पार्टनर कभी किसी के सगे नहीं होते। ये आपको हमेशा जरूरत पड़ने पर ही याद करेंगे। रिलेशनशिप भी ये जरूरत के तहत ही निभाते हैं।

रिश्ते को नाम न देना

अगर लव पार्टनर आपके साथ तो रहना चाहता है, लेकिन वह रिश्ते को नाम नहीं देना चाहता। ऐसे लोग बैकबर्नर होते हैं।

बैकबर्नर रिलेशनशिप के बारे में आपको यह बातें पता होनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर