ईस्टर के बारे में सब कुछ जानिए


By Farhan Khan09, Apr 2023 03:13 PMjagran.com

ईस्टर

ईस्टर ईसाई धर्म का एक मुख्य त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि ईस्टर रविवार को यीशु फिर से जिंदा हो गए थे।

तिथि

ईस्टर हर साल अलग तारीख को आता है। इस साल ईस्टर 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

प्रभु यीशु

ईस्टर संडे के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्च में जाते हैं और प्रभु यीशु को याद करते हैं।

मनाने का तरीका

इसके अलावा उनकी याद में चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। लोग बाईबिल पढ़ते हैं और प्रभु यीशू के जीवित होने की खुशी में एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

अंडे का खास महत्व

ईस्टर के मौके पर अंडे का खास महत्व होता है। ईसाई धर्म के लोग ईस्टर पर्व पर अंडे सजाकर एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं।

नए जीवन का संदेश

इसके पीछे मान्यता है कि अंडे अच्छे दिनों की शुरुआत और नए जीवन का संदेश देते हैं।

40 दिन तक जश्न

ईस्टर पर्व का जश्न पूरे 40 दिन तक चलता है। लोग इस जश्न को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

विजिट करें

इसी तरह की और खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com

जानिए क्या होता है Golden Hour, रोड सेफ्टी में इसकी क्या अहमियत है?