अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा पार्ट -1 को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
ऐसे में अब फर्स्ट पार्ट की सफलता के बाद पुष्पा 2 भी रिलीज होने को तैयार है। और अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का न्यू पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें एक हाथ दिखाया गया है। जो कि हाथों में अंगूठी और गोल्डन ब्रासलेट पहना है।
फिल्म का टीजर अप्रैल में ही रिलीज कर दिया गया था। जिसमें जेल से फरार पुष्पा तिरुपति की खोज को दिखाया गया है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका की इस फिल्म का डायरेक्शन 'सुकुमार' ने किया है।
एक बार फिर ऑनस्क्रीन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।