हार्ट समेत कई समस्याओं में फायदेमंद है सूरजमुखी का बीज


By Saloni Upadhyay03, Feb 2023 03:14 PMjagran.com

इन समस्याओं में गुणकारी है सूरजमुखी का बीज

सूरजमुखी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये बीज प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से समृद्ध हैं।

हार्ट को रखता है हेल्दी

सूरजमुखी के बीज में मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो दिल के लिए लाभदायक होता है। अगर आप नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करते हैं, तो स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।

पाचन को स्वस्थ रखता है

सूरजमुखी के बीज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

इन बीजों में मैग्निशियम, विटामिन-ई और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।

स्ट्रेस कम करता है

सूरजमुखी के बीज दिमाग को शांत रखने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक

सूरजमुखी के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। ये हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

पपीते का करेंगे त्वचा पर इस्तेमाल, तो होंगे ये 6 फायदे