घर में लगाएं ये पौधे, खुल सकती है किस्मत


By Farhan Khan16, Nov 2023 12:11 PMjagran.com

पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र के में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से परिवार की सुख-शांति बनी रहती है और कभी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

सौभाग्य के रास्ते

यदि घर में पेड़-पौधे लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखा जाए तो, इससे व्यक्ति के सौभाग्य के रास्ते खुल सकते हैं।

लगाएं ये पौधे

ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन से लकी पौधे हैं ताकि आप भी घर में इन पौधों को लगाकर हमेशा सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।  

तुलसी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए सबसे पवित्र और शुभ पौधा तुलसी को माना गया है।

घर का आंगन

आप तुलसी को घर के आंगन, बालकनी या खिड़कियों के पास रख सकते हैं, जहां से इसे नियमित रूप से रोशनी मिल सके।

बांस

बांस के पौधे को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। बांस के पौधे में 5, 6 या  7 डंठल लगाना शुभ माना जाता है।

घर का पूर्व कोना

यह पौधा भी व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि करता है। बांस के पौधे को घर के पूर्व कोने में रखना चाहिए।

शमी

भगवान शिव की पूजा में शमी का पौधा विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बनी रहती है।

सुख-शांति

इस पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य आकर्षित होता है, जिसके प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये फूल, चढ़ाने से दूर होगी धन की कमी