हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जानें


By Farhan Khan08, Oct 2024 08:10 PMjagran.com

हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट

05 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक चरण में मतदान संपन्न हुआ था। अब 08 अक्टूबर को  हरियाणा की सभी 90 सीटों के रिजल्ट सामने आ गए हैं।

जीत के लिए चाहिए 46 का आंकड़ा

आपको बता दें, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। बीजेपी अगर हरियाणा में जीतती हैं, तो वह तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

जीतने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट  

आज हम आपको बताएंगे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन प्रत्याशी किस सीट से जीत? आइए इसके बारे में जानें।  

नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री और बीजेपी कैंडिडेट नायब सिंह सैनी लाडवा से जीत गए हैं, तो वहीं कांग्रेस के मेवा सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

अनिल विज

अंबाला कैंट सीट की बात करें, तो हरियाणा के भाजपा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट सीट से जीत गए हैं।

विनेश फोगाट

रेसलर विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से 6005 वोटों से जीतकर विधायक बन गई हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई सीट से जीत हासिल की। उन्हें कुल 2,02,199 वोट मिले।

तेजपाल तंवर

सोहना विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी तेजपाल तंवर ने परचम लहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी रोहतास खटाना को 11817 वोटों से शिकस्त दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने फिरोजपुर झिरका से जीत का परचम लहराया। राजनीति से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

जम्मू-कश्मीर के दूसरे चरण का मतदान जारी, जानें अपडेट