वंदे भारत ट्रेन, जानें इसकी खासियत और किराया


By Abhishek Pandey07, Oct 2022 06:00 PMjagran.com

सेमी हाई स्पीड ट्रेन

स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत देश की तीसरी वंदे भारत मॉडल है।

दूरी

यह ट्रेन 500 किलोमीटर की दूरी को महज 6.30 घंटे में पूरी कर सकती है।

16 कोच

वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच हैं, जिसके सभी दरवाजे स्वचालित हैं।

वातानुकूलित कोच

इस ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित हैं, इस ट्रेन की कुर्सियां 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।

मेड इन इंडिया

वंदे भारत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेन मेड इन इंडिया यानी कि पूरी तरह से स्वदेशी है।

स्पीड

स्वदेश निर्मित यह ट्रेन केवल 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। जिसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी।

स्पेशल कवच

ट्रेन को टक्कर लगने से रोकने के लिए इसमें स्पेशल कवच भी लगाए गए हैं।

किराया

वंदे भारत का किराया कोच के अनुसार तय किया गया है जो खानपान सहित होगा। बता दें कि मुंबई सेंट्रल से सूरत का किराया 950 रुपये होगा।

क्या है G-20? कौन से देश हैं इसके सदस्य