जानिए देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन की खासियत.....


By Mahak Singh11, Nov 2022 12:57 PMjagran.com

खुशखबरी

रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने देश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी।

चेन्नई-मैसूर

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत की पहली और देश की 5वीं चेन्नई-मैसूर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

रूट

देश का 5वीं वंदे भारत चेन्नई-बैंगलोर और मैसूर रूट पर चलेगी, वंदे भारत इस रूट पर करीब 500 किमी की दूरी तय करेगी, यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

सफर तय करने में समय

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से मैसूर जंक्शन स्टेशन की दूरी करीब 500 किमी है, वंदे भारत करीब साढ़े 6 घंटे में सफर पूरा करेगी, चेन्नई से बेंगलुरु का सफर साढ़े 4 घंटे में पूरा होगा।

स्पीड

रेलवे अधिकारी के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।

किराया

वंदे भारत एसी चेयर कार में चेन्नई-मैसूर यात्रा के लिए 1200 रुपये देने होंगे, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट का किराया 2295 रुपये होगा।

खासियत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पिछली दो ट्रेनों की तुलना में हल्की है और इसमें जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम शौचालय, पावर बैकअप सिस्टम है।

रेलवे ट्रैक पर क्यों पड़े होते हैं पत्थर?