अगर आप अपने लिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मुंबई बेस्ड PMV Electric इलेक्ट्रिक ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है।
यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, कंपनी ने इस कार का नाम EaS-E (ईएएस-ई) रखा है।
इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये है, यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए है।
अगर आप इस कार को एक बार फुल चार्ज कर लें तो एक बार फुल चार्ज में 200 किमी तक का रेंज देती है, इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।
इस कार को आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं, इसके बैटरी को फुल चार्ज करने में कुल 4 घंटे का समय लगता है।
कंपनी ने इस कार को लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, इसमें क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm ऊंची है, इस कार का व्हीलबेस 2,087mm है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है।
अगर आप कलर के शौकीन हैं तो कंपनी आपको 11 कलर ऑप्शन भी दे रही है।