जानिए पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्यों नहीं छूने दिया जाता अचार


By Mahak Singh11, Nov 2022 06:37 PMjagran.com

पीरियड्स

पीरियड्स से जुड़े मिथक आम हैं, इससे जुड़ी अजीबोगरीब चीजों का आपने भी कई बार सामना किया होगा, कई जगहों पर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अचार से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

अचार

भारत में ज्यादातर महिलाएं इस तरह के व्यवहार की शिकार होती हैं, परंपरागत रूप से ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान अचार को छूने से वह खराब हो जाता है।

अशुद्ध

पुरानी मान्यताओं के अनुसार पीरियड्स के दौरान महिलाओं को रसोई में प्रवेश करने या अचार को छूने की अनुमति नहीं थी, क्योंकि ऐसा माना जाता था कि इस दौरान वे अशुद्ध हो जाती हैं।

परहेज

हैरानी की बात यह है कि आज भी देश के कई हिस्सों में महिलाएं किचन में जाने से परहेज हैं और 4-5 दिन अकेले बिताती हैं।

स्वच्छता

पीरियड्स के दौरान शरीर में अशुद्ध रक्त प्रवाहित होता है, जिसके दौरान संक्रमण और बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता की आवश्यकता होती है।

संक्रमण

पहले महिलाएं स्वच्छता का प्रबंधन करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करती थीं लेकिन समय के साथ स्वस्थ स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण की संभावना को कम करने के कई तरीके हैं।

मिथ्स

अगर घर में कोई शुभ कार्य हो तो महिलाओं को उसका हिस्सा नहीं बनाया जाता है, तुलसी के पौधे को छूने से मना किया जाता है, कहा जाता है कि इस दौरान तुलसी के पौधे को छूने से वह सूख जाता है।

जानिए देश की 5वीं वंदे भारत ट्रेन की खासियत.....