ये हसीनाएं शादी के बाद पिया संग मनाएंगी पहली Holi


By Shradha Upadhyay19, Mar 2024 06:56 PMjagran.com

कब है होली 2024 ?

हर साल हिन्दुओं और रंगो का पर्व होली मनाया जाता है। इस साल 2024 में होली 15 मार्च सोमवार को मनाई जा रही है।

पहली होली बेहद खास

ऐसे में शादी के बाद पहली होली हर किसी के लिए बेहद खास होती है। जिसे लड़कियां अपने ससुराल और पति संग मनाती हैं।

हसीनाओं की पहली होली

ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि शादी के बाद पिया संग ससुराल में अपनी पहली होली मनाएंगी।

कृति खरबंदा

हाल में बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट संग शादी के बंधन में बंधी कृति खरबंदा इस साल ससुराल में अपनी पहली होली मनाएगी।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की भी इस साल साथ में यह पहली होली होगी। हाल में दोनों ने गोवा में सात फेरे लिए हैं।

परिणीति चोपड़ा

बीते साल 2023 के सितंबर महीने में राघव चड्ढा संग ब्याह रचाने वाली परिणीति भी ससुराल में इस बार अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगी।

सोनाली सहगल

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने पिछले साल 2023 जून महीने में आशीष सजनानी संग शादी की थी। एक्ट्रेस भी इस साल पिया संग होली मनाएंगी।

सुरभि चंदना

टीवी की फेमस अभिनेत्री सुरभि चंदना भी करण शर्मा संग हाल में शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री की भी पति संग यह पहली होली है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बॉलीवुड में हिट हैं उत्तर प्रदेश के ये 6 स्टार्स