Rose Day पर क्यूट लुक देंगी Kriti Sanon की रोजी ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay07, Feb 2024 01:17 PMjagran.com

रोज डे 2024

आज 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। जिसके पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इस प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर प्रेम का इजहार करते हैं।

बॉलीवुड हॉट एंड हिट अभिनेत्री

कृति सेनन बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। जो कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी पॉपुलर रहती हैं। ऐसे में आज हम उनकी रोजी पिंक और रेड ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें आप रोज डे पर कैरी कर सकती हैं।

अपकमिंग फिल्म

इन दिनों कृति अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर छाई हुई हैं। जिसमें एक्ट्रेस और शाहिद की जोड़ी पहली बार नजर आएगी।

फ्लोरल शार्ट ड्रेस

हाल में कृति ने पिंक और व्हाइट कलर की हाल्टर नेक फ्लोरल ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ये आपके रोज डे लुक को खास बना देगा।

डीपनैक रेड गाउन

एक्ट्रेस का रेड कलर डीपनैक हाई स्लिट गाउन काफी बोल्ड लग रहा है। वेलेंटाइन के लिए भी ये लुक बेस्ट है।

वन शोल्डर ड्रेस

कृति का वन शोल्डर पिंक ड्रेस लुक में आपके रोज डे पार्टी के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस

इस रोज डे आप इस तरह की रेड जीरो नेक ड्रेस से भी खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

शिमरी हाई स्लिट गाउन

रोज डे पर कृति का हाई स्लिट शिमरी गाउन आपके लुक में चार चांद लगा देगा। ऐसे में आप इस लुक से जरूर आइडिया लें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

स्लिम फिगर पर हॉट लगेंगे Disha Patani के ये लुक्स