बॉलीवुड की इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर


By Akanksha Jain26, Aug 2023 12:02 PMjagran.com

अर्जुन कपूर

फेमस एक्टर अर्जुन कपूर अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। चलिए जानते हैं एक्टर अब तक कितनी हसीनाओं पर दिल हार चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा

फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर का रिश्ता तो जगजाहिर है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं और वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। 

ब्रेकअप

लेकिन कुछ समय पहले से ये खबर सामने आ रही है कि अर्जुन और मलाइका अब साथ में नहीं हैं। हालांकि इस बारे में कपल ने कुछ नहीं कहा है।

अर्पिता खान शर्मा

अर्जुन कपूर के टीनएज के समय एक्टर का नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जोड़ा जाता था।

अनुष्का शर्मा

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा भी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन दोनों बहुत कम समय के लिए साथ थे।

सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी एक साथ जोड़ा गया था लेकिन दोनों ने कभी इस मामले में बात नहीं की।

परिणीति चोपड़ा

फिल्म इशकजादे में परिणीति और अर्जुन कपूर ने साथ में काम किया था। दोनों काफी करीब थे लेकिन जब दोनों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दोस्त हैं।

कुशा कपिला

वहीं मलाइका के बाद अब अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा है। बता दें कि कुशा ने इसी साल तलाक लिया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Raksha bandhan 2023: जन्नत जुबैर के इन आई मेकअप से बनाए लुक को स्पेशल