मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर में लगाएं यह पौधा


By Ashish Mishra24, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

घर में पौधा लगाना

अक्सर लोग अपने घरों में पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कौन सा पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष होने की संभावना कम हो जाती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

आर्थिक तंगी से बचने के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी होता है। इसके लिए घर में पेड़-पौधे लगाना चाहिए।

लक्ष्मणा पौधा

इस पौधे को घर में लगाने से आमदनी बढ़ने लगती है। इसके अलावा यह वास्तु दोष को भी दूर करने में मदद करता है।

धन को आकर्षित करना

अगर आप धन को आकर्षित करना चाहते हैं तो घर में लक्ष्मणा का पौधा लगा सकते हैं। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

घर में खुशहाली

घर में लक्ष्मणा पौधा लगाने से खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी की पूजा करना

जिस घर में रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा होती है, उस घर में धन की कमी नहीं होती है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

मां लक्ष्मी को भोग लगाना

मां लक्ष्मी को खीर, बताशा और मखाना बेहद प्रिय है। शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

देव दीपावली को करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा