लाल किताब के ये टोटके, ला सकते हैं खुशहाली


By Farhan Khan13, Sep 2023 09:00 PMjagran.com

लाल किताब

लाल किताब में तमाम दुखों के निवारण के उपाय बताए गए हैं। इसके अलावा यह ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने में कारगर साबित होती हैं।

आर्थिक तंगी

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है या परेशान हैं तो उसे लाल किताब के ये आसान उपाय जरूर करने चाहिए।

व्यापार में बाधा

अगर आपके जीवन में करियर या व्यापार में किसी तरह की बाधा आ रही है तो ऐसे में कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।

यात्रा मंगलमय

किसी यात्रा पर जाने से पहले थोड़ा गुड़ खाने के बाद पानी पीएं। इससे यात्रा मंगलमय होती है।

सम्मान

घर में बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं की सेवा और सम्मान करें। इसके अलावा उनके स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद जरूर लें।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर रखें।

गाय पालना

घर में गाय पालना बहुत ही शुभ माना गया है। काले रंग की गाय अधिक लाभकारी होती है।

आर्थिक तंगी से लाभ

शनिवार के दिन सूखा नारियल लेकर उसे बहती नदी के जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक तंगी में लाभ मिलता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन रंगों के पहनें कपड़े, बन सकते हैं करोड़पति