Lal Salaam: रजनीकांत ने मचाया कमाल, छापे इतने करोड़


By Amrendra Kumar Yadav12, Feb 2024 12:19 PMjagran.com

Lal Salaam Movie

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाती हैं, थलाइवा की फिल्म लाल सलाम 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

विक्रांत और विष्णु का लीड रोल

फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं, वहीं रजनीकांत ने फिल्म में कैमियो का रोल किया है। रजनी ने छोटे से रोल से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 10 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी है।

पहले दिन का कलेक्शन

वहीं पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म करीब 3.55 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी।

दूसरे दिन का कलेक्शन

वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 3.25 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही।

तीसरे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन

वहीं रिलीज के तीसरे दिन फिल्म करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर सकी रजनीकांत के फैंस एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

बेटी ने किया है डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। रजनीकांत की इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों को काफी सजाया गया है।

कितना है फिल्म का बजट

फिल्म के बजट की बात करें तो यह फिल्म करीब 50 करोड़ रूपए में बनी है। धीरे-धीरे यह फिल्म अपनी कॉस्ट निकालने में सफल रहेगी।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Basant Panchami 2024: हसीनाओं जैसी येलो साड़ी देंगी खूबसरत लुक