अगर आपके घर में फंक्शन है और अपने पुराने लहंगे से आप बोर हो गई हैं, तो एक्ट्रेसेस के इन ट्रेंडी डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लें।
लाइट पिंक शेड के साथ गोल्डन वर्क वाला ये लहंगा काफी हॉट लुक दे रहा है। डीप नेक चोली के साथ एक्ट्रेस ने इस लहंगे को कैरी किया है।
ब्लू कॉटन के लहंगे में डेजी शाह हुस्न की मलिका दिख रहीं हैं। डीप नेक वाले इस लहंगे के साथ डेजी ने सिल्वर इयररिंग कैरी किए हैं।
एली अवराम के इस लहंगे में हैवी वर्क किया गया है। न्यूड कलर के हैवी वर्क लहंगे के साथ एली ने ग्रीन नेकलेस पेयर किया है।
हिना खान का ये शायनी लहंगा काफी क्लासी लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने इस लहंगे लुक के साथ सिल्वर ज्वेलरी कैरी की है।
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का भी ये सिल्वर लहंगा स्टनिंग लुक दे रहा है। एक्ट्रेस के इस लहंगे लुक को आप भी कैरी कर सकते हैं।
शरवरी के इस लाइट शेड लहंगे में सिल्वर का वर्क किया गया है, साथ ही एक्ट्रेस ने सिल्वर ज्वैलरी भी करै की है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा का ये लहंगा लुक एलिगेंट है। आप भी उनके हर लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।