हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही छोड़ें ये आदतें


By Ashish Mishra01, Aug 2023 01:43 PMjagran.com

हड्डियां

जीवन में छोटी-छोटी गलती शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी आदतों को इग्नोर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं?

आदतें

कई ऐसी आदतें होती हैं जिसे अपनाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा जोड़ो में दर्द की समस्या होने लगती है। इस आदतों से बचना चाहिए।

ज्यादा नमक खाना

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद सोडियम शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

घर में रहना

अक्सर लोग घरों में ही दिन गुजार देते हैं। जबकि ऐसा हड्डियों के लिए सही नहीं होता है। इसे मजबूत रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है।

पूरी नींद न लेना

रात भर जागते रहना और मोबाइल का इस्तेमाल करते रहना शरीर के साथ ही हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

पोषक तत्वों की कमी

आजकल लोग अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल नहीं कर रहे हैं। ऐसा करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

आलस करना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जलते रहना जरूरी होता है। शरीर के मूवमेंट से हड्डियां मजबूत होती हैं।

स्मोकिंग करना

स्मोकिंग करने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसा करने से फेफड़ों के साथ-साथ हड्डियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

डेंगू, मलेरिया में बहुत कारगर है गिलोय का सेवन