Allu Arjun, Neha Sharma समेत ये सेलिब्रिटीज रखते हैं राजनीतिक परिवार से ताल्लुक


By Prakhar Pandey25, Jan 2023 06:23 PMjagran.com

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun)

साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन के अंकल पवन कल्याण और चिरंजीवी दोनों ही आंध्र प्रदेश की राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

नेहा शर्मा(Neha Sharma)

नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से विधायक रहे हैं। अजीत शर्मा कांग्रेस पार्टी से हैं।

रितेश देशमुख(Riteish Deshmukh)

रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम रहे है। रितेश के पिता कांग्रेस पार्टी रहे थे।

आयुष शर्मा(Aayush Sharma)

अंतिम एक्टर आयुष शर्मा के पिता सुखराम शर्मा हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के सक्रिय नेता है।

सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha)

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघन सिन्हा काफी सक्रिय राजनेता हैं। टीएमसी नेता शत्रुघ्न को उनकी फिल्मों के लिए भी जाना जाता हैं।

प्रतीक बब्बर(Prateik Babbar)

कांग्रेस पार्टी के नेता राज बब्बर के पुत्र प्रतीक बब्बर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। प्रतीक हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल फिल्में भी कर चुके हैं।

संजय दत्त(Sanjay Dutt)

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त भी कांग्रेस से ताल्लुक रखते थे। इस समय संजय की बहन प्रिया दत्त कांग्रेस में हैं।

चिराग पासवान(Chirag Paswan)

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान कई बार बिहार से सांसद रहे हैं। चिराग ने कंगना के साथ ‘मिले ना मिले हम’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था।

अरुणोदय सिंह(Arunoday Singh)

अरुणोदय दो बार मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके अर्जुन सिंह के पोते हैं। अरुणोदय अपनी दमदार एक्टिंग से अक्सर फैंस को सरप्राइज करने का काम करते हैं।

महेश बाबू(Mahesh babu)

टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू के बहनोई गल्ला जयदेव टीडीपी के टिकट से सांसद हैं। महेश को साउथ इंडस्ट्री का हैंडसम हंक भी कहा जाता हैं।

अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna)

अक्षय खन्ना मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। स्वर्गीय विनोद खन्ना भारतीय जनता पार्टी के टिकट से कई बार सांसद रहे थे।

एनटीआर जूनियर(NTR Jr.)

जूनियर एनटीआर के दादा जी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। आर.आर.आर एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

All Photo Credits: Instagram

Debina Bonnerjee ने बच्ची बनकर बेटी संग शेयर की क्यूट फोटोज