बिना वीजा के इन खूबसूरत देशों की करें सैर


By Abhishek Pandey19, Jan 2023 06:52 PMjagran.com

इन देशों की करें सैर

यदि आप विदेश घूमना चाह रहे हैं लेकिन वीजा की समस्या आ रही है, तो इन देशों में आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

फिजी

यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है।

नेपाल

नेपाल, भारत से सटा हुआ देश है। आप नेपाल में बिना वीजा कम पैसों में घूम सकते हैं।

मॉरीशस

जिन लोगों के पास पासपोर्ट है, वे लोग मॉरीशस में जा सकते हैं, लेकिन यह 90 दिनों तक ही वैध है।

मकाओ

जो लोग 30 दिन या उससे कम दिनों के लिए मकाओ जाना चाहते हैं, उन्हें वीजा की जरूरत नहीं है।

भूटान

भूटान में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। यहां भी आप बिना वीजा के जा सकते हैं। लेकिन पासपोर्ट अनिवार्य होगा।

इंडोनेशिया

यदि आप कुछ दिनों के घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडोनेशिया सबसे बेस्ट है। लेकिन अधिक दिनों के लिए आपको वीजा की जरूरत होगी।

पाचन को दुरुस्त रखने के साथ इन समस्याओं में भी बेहद गुणकारी है दही