कौन सा फूल आपके लिए रहेगा लकी? बर्थ मंथ से जानें


By Farhan Khan02, Feb 2024 06:49 PMjagran.com

बर्थ मंथ के हिसाब से फूल दें

वास्तु शास्त्र में हर व्यक्ति के जन्म महीने के अनुसार एक किसी खास फूल के बारे में बताया गया है। आप भी उन्हें बर्थ मंथ के हिसाब से फूल दे सकते हैं।

आइए विस्तार से जानें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस महीने में जन्म लेने वाले का किस रंग के फूल से संबंध होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सफेद और गुलाबी रंग के फूल

जनवरी में जन्म देले वाले बच्चों को बुद्धिमान और शांत स्वभाव का माना जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों को लिए सफेद और गुलाबी रंग के फूल लकी माने जाते हैं।

गुलाब का फूल

फरवरी में जन्में बच्चों को गुलाब का फूल देना चाहिए। ये इन लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इन्हें आप लाल, गुलाबी, सफेद और पीले रंग के गुलाब के फूल दे सकते हैं।

चमेली का फूल

मार्च माह में जन्म लेने वाले लोगों के लिए चमेली का फूल लकी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे दोस्ती गहरी होती है और रिश्ते मजबूत रहते हैं।

गुड़हल का फूल

अप्रैल के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के लिए गुड़हल का फूल लकी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल को देने में जीवन में खुशियां आती हैं।

सफेद फूल

मई महीने में जन्म लेने वाले लोगों के लिए सफेद फूल लकी होता है। सफेद फूल जीवन में शांति का प्रतीक माना जाता है।

गुलाब का फूल

जून महीने में जन्म लेने वालों के लिए गुलाब का फूल लकी माना जाता है। इस महीने में जन्म लेने वालों को अगर लाल फूल दिया जाए तो उनके जीवन में प्यार में कोई टकराव नहीं होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

हल्दी के इन उपायों से जीवन में आएंगी खुशियां