मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर आते हैं ऐसे सपने


By Farhan Khan08, Sep 2023 04:10 PMjagran.com

मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

सपने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी आने से पहले किसी न किसी तरह से संकेत जरूर देती है। कई बार जातक को सपने में ही संकेत दे देती हैं।

जानें ये संकेत

ऐसे में आइए इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं। ताकि आप आने वाले सपनों के बारे में सतर्क रह सकें।

हर काम में सफलता

अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को पेड़ में चढ़ते हुए देख रहा है, तो समझ लें कि आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति होने के साथ-साथ हर काम में सफलता मिलती है।

अचानक धन की प्राप्ति

अगर सपने में कोई महिला या फिर लड़की नृत्य करती हुई नजर आती हैं तो समझ लें कि अचानक धन की प्राप्ति होगी।

मां लक्ष्मी का आगमन

अगर सपने में किसी व्यक्ति से स्वर्ण से बनी चीजें देखी हैं, तो इसे भी मां लक्ष्मी के आगमन का शुभ सूचक माना जाता है।

भगवान गणेश का वाहन

चूहा भगवान गणेश का वाहन होता है। ऐसे में सपने में इसका दिखना यानी भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी का आगमन माना जाता है।

मधुमक्खी का छत्ता

सपने में अगर किसी व्यक्ति को मधुमक्खी का छत्ता दिखता है तो इसे भी मां लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

घर के मंदिर में रखें ये 6 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन