50 प्लस ‘धक-धक’ गर्ल Madhuri Dixit की फिटनेस रूटीन करें फॉलो


By Akanksha Jain29, Nov 2023 01:58 PMjagran.com

धक-धक गर्ल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

50 प्लस हैं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का उम्र 56 है लेकिन उनकी फिटनेस देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

क्या है फिटनेस का राज?

आज हम आपको माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज बताएंगे। 50 प्लस महिलाएं माधुरी की फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

योग को करें शामिल

फिट रहने के लिए माधुरी दीक्षित हर दिन योग करती हैं। फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।

डांस इज लव

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस डांस के जरिए खुद को फिट रखती हैं।

रोज करती हैं एक्सरसाइज

माधुरी दीक्षित अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करती हैं। एक्ट्रेस एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग पर भी फोकस करती हैं।

नारियल पानी का सेवन

खुद को हाईट्रेड रखने के लिए माधुरी दीक्षित नारियल पानी का सेवन करती हैं। साथ ही दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीती हैं।

सलाद का सेवन

 डाइट की बात की जाए तो एक्ट्रेस घर का खाना खाना पसंद करती हैं और अपने खाने में सलाद की मात्रा ज्यादा रखती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Pashmina Roshan ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में दिखी बेहद हॉट, देखें तस्वीरें