धक - धक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्क के डार्क कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के इस लहंगे वाले फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे है।
माधुरी दीक्षित बहुत जल्द फिल्म 'मजा मा' के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
माधुरी दीक्षित अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसकी फैंस जमकर तारीफ भी करते हैं।
55 साल की उम्र में भी माधुरी अपनी सुंदरता से 25 की उम्र वाली एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर देती हैं।
माधुरी दीक्षित का नाम गॉर्जियस पर्सनैलिटीज की लिस्ट में आता है। वो बॉलीवुड की गॉर्जियस अदाकाराओं से एक हैं।
अभिनेत्री को इंस्टाग्राम रील्स बनाने का भी बेहद शौक है। अक्सर काम से समय मिलते ही माधुरी सेट पर ही रील्स बनाने लगती हैं।