'महाशिवरात्रि' पर पहनें Madhuri Dixit की 8 ट्रेडिशनल साड़ियां


By Shradha Upadhyay05, Mar 2024 04:45 PMjagran.com

महाशिवरात्रि का त्यौहार

हर साल भोलेनाथ के भक्त महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन महिलाएं खुद को सजा-संवार कर शिवजी की पूजा करके व्रत रखती हैं।

माधुरी ट्रेडिशनल साड़ियां

ऐसे में आज हम आपको 90s ब्यूटी माधुरी दीक्षित की ट्रेडिशनल साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस महाशिवरात्रि पूजा में पहनकर खुद को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

माधुरी मल्टीकलर साड़ी

माधुरी इस मल्टीकलर ब्रॉड बॉर्डर साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये लुक महाशिवरात्रि पूजा के लिए बेस्ट है।

माधुरी येलो सिल्क साड़ी

माधुरी का येलो जरी बॉर्डर सिल्क साड़ी लुक काफी शानदार लग रहा है। इसके साथ उन्होंने गोल्डी ज्वैलरी और बालों में गजरा लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है।

माधुरी बनारसी साड़ी

आप शिवरात्रि पूजा में माधुरी की तरह खुद को बनारसी साड़ी गोल्डन नेकपीस और नाक में मराठी नथ से खुद को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।

माधुरी रेड पोल्का डॉट साड़ी

अभिनेत्री का रेड पोल्का डॉट साड़ी लुक भी पूजा के लिए अच्छा है। लाल रंग पूजा में शुभ भी माना गया है।

माधुरी पिंक नेटिड साड़ी

माधुरी की पिंक गोल्डन डॉट नेटिड साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज न्यूली मैरिड महाशिवरात्रि पूजा में पहनकर खुद को प्रिटी बना सकती हैं।

माधुरी पर्पल सिल्क साड़ी

इस महाशिवरात्रि पूजा में आप एक्ट्रेस की जरी वर्क लाइट लेवेंडर साड़ी कानों में झुमके लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Jacqueliene Fernandez के पार्टी परफेक्ट मेकअप आइडियाज