Magh Purnima पर करें ये उपाय, साल-भर नहीं होगी धन की कमी


By Ashish Mishra23, Feb 2024 01:14 PMjagran.com

माघ पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस स्नान-दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

माघ पूर्णिमा कब है?

इस साल 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

माघ पूर्णिमा का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि माघ मास में सभी देवी-देवता पृथ्वी पर रहते हैं। इस दौरान मनुष्य का रूप धारण करके प्रयाग के संगम में स्नान करते हैं।

माघ पूर्णिमा के उपाय

सनातन धर्म में इस दिन को बेहद पवित्र माना जाता है। जीवन में कामयाब होने के लिए पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद कई उपाय करना चाहिए।

कौड़ियों का उपाय

माघ पूर्णिमा के दिन 11 पीले रंग की कौड़ी को लाल कपड़े में बांध लें। इसे मां लक्ष्मी के पास रखकर पूजा करनी चाहिए। इसके बाद कौड़ियों को तिजोरी में रख दें।

पीपल के पेड़ की पूजा

माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी समेत कई देवी-देवताओं का वास रहता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है।

सुखी वैवाहिक जीवन में उपाय

अगर दांपत्य जीवन में किसी बात को लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करें।

धन की प्राप्ति के योग

माघ पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने पर धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

पढ़ते रहें

साल भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों पर उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj Ka Rashifal 28 December 2022 : आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन