Navratri Day 8: इस शुभ मुहूर्त में करें महागौरी की पूजा, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra21, Oct 2023 10:00 PMjagran.com

नवरात्रि

इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा कब करें?

महागौरी की पूजा

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने के मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा आर्थिक समस्या दूर होने लगती है।

अष्टमी तिथि

इस बार अष्टमी तिथि 21 अक्टूबर को रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 22 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

उदया तिथि

इस बार अष्टमी उदया तिथि यानी 22 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन महागौरी की पूजा करने से मां भगवती की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

महागौरी का प्रिय पुष्प

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी को मोगरे का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता महागौरी प्रसन्न होती हैं।

भोग लगाना

महागौरी को नारियल काफी प्रिय होता है। अष्टमी के दिन नारियल की बर्फी और लड्डू चढ़ाने से महागौरी की कृपा बनी रहती है।

मनोकामना की पूर्ति

नवरात्रि में माता महागौरी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सभी कष्ट दूर होने लगते हैं।

धन की प्राप्ति

अगर आप आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो नवरात्रि में महागौरी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Dussehra 2023: अपराजिता के फूलों से जुड़े ये उपाय, आएगी समृद्धि