बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया। एक्टर के अलावा उनकी वाइफ महीप कपूर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
महीप कपूर अपने फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं। फैशन सेंस के मामले में महीप अपनी बेटी शनाया को भी टक्कर देती हैं।
अगर आप 40 प्लस हैं तो आप भी महीप कपूर के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं और उनसे फैशन टिप्स ले सकती हैं।
महीप कपूर के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है, जिससे आप भी आइडिया ले सकती हैं और अपने लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं।
हाल ही में महीप ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था। शिमरी साड़ी में महीप कपूर काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।
अगर आप भी डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप इस तरह की नेट की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी भी आप कैरी कर सकती हैं। ये साड़ी लुक हर मौके के लिए परफेक्ट है।
साड़ी के अलावा आप महीप के शानदार ब्लाउज डिजाइन भी कैरी कर सकती हैं। उनका हर लुक शानदार होता है।