लहंगे से जचेंगे मालविका राज के 8 Bold चोली डिजाइन


By Shradha Upadhyay10, Jan 2024 10:30 AMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट मालविका

मालविका राज बॉलीवुड फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पू का किरदार निभाया। यानि एक्ट्रेस ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

मालविका वेडिंग

हाल में एक्ट्रेस ने लांग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा संग सात फेरे लिए हैं। ऐसे में दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

बोल्ड चोली डिजाइन

आज हम आपको मालविका के बोल्ड चोली डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं।

हाल्टर नेक डिजाइन

हाल में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर के सेक्विन लहंगे के साथ हाल्टर नेक चोली में अपना बेहद गॉर्जियस लुक शेयर किया है।

ग्लास नेक डिजाइन

लहंगे के साथ इस तरह की की ग्लास नेक डिजाइन काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। आप भी इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

वन शोल्डर चोली

मालविका ने पर्पल लहंगे के साथ काफी डिजाइनर वन शोल्डर चोली से खुद को बोल्ड लुक दिया है।

डीप वी नेक

यंग गर्ल्स लहंगे के साथ इस तरह की डीप वी नेक चोली से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ये काफी यूनिक लुक देती हैं।

ब्रॉड नेक

मालविका का ब्रॉड नेक चोली डिजाइन आपके वेडिंग लुक में जान डाल देगा। एक्ट्रेस इस लाइट ग्रीन लहंगे-चोली में काफी हॉट लग रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

नवाबों के शहर लखनऊ से हैं बॉलीवुड के ये सितारे