इन मंत्र के साथ सूर्य को चढ़ाएं जल, दूर होंगी परेशानियां


By Ashish Mishra30, Jul 2023 10:00 AMjagran.com

सुबह उठना

सुबह उठने से दिमाग फ्रेश रहता है। बहुत से लोग सुबह उठकर स्नान करके सूर्य को जल अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य देव को किन मंत्रों के साथ जल चढ़ाना चाहिए?

जल चढ़ाना

सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करने से शरीर में एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा घर में समृद्धि आती है।

भाग्य उदय

सुबह सूर्य रोशनी निकलने पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और भाग्य उदय होता है।

मंत्र का जाप

सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय ‘ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

दिशा

सूर्य को जल अर्पित करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। साथ ही रोली चंदन और पुष्प भी अर्पित करने चाहिए।

जल अर्पित करने का समय

ऐसा कहा जाता है कि सूर्य के उदय होने के एक घंटे के अंदर जल अर्पित कर देना चाहिए। इसके अलावा अपनी इच्छा के अनुसार चढ़ा सकते हैं।

सूर्य का दिन

रविवार को सूर्य की पूजा करना उत्तम माना जाता है। यह दिन सूर्य देव का दिन होता है। इस दिन सूर्य की आराधना करने से सारी परेशानियां दूर होती हैं।

विवाह की समस्या

अगर आप के विवाह में देरी हो रही है तो आपको रोजाना सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इस दिशा में लगाए केले का पेड़, आएगी समृद्धि