सपने में चांद का दिखना, शुभ या अशुभ?


By Abhishek Pandey28, Dec 2022 07:12 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते वक्त देखे गए हर सपने का असल जीवन से कोई न कोई नाता जरूर होता है।

सपने में चांद देखना

यदि कोई सपने में चांद देखता है, तो इसका एक खास मतलब होता है। कहते हैं कि सपने में चांद देखना शुभ होता है।

खुलेंगे तरक्की के रास्ते

सपने में चांद देखने का मतलब होता है कि किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है और आपकी तरक्की का रास्ता खुलने वाला है।

आधा चांद

यदि सपने में आधा चांद दिखता है, तो इसका मतलब आपके पास भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं।

समुद्र किनारे चांद

सपने में समुद्र के किनारे यदि चांद दिखे तो ये भी शुभ संकेत माना गया है। समुद्र के किनारे चांद दिखना प्रेम का प्रतीक है।

लाल चंद्रमा

वहीं, सपने में लाल चंद्रमा देखना अशुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आप किसी लड़ाई-झगड़े के पचड़े में पड़ने वाले हैं।

टूटा हुआ चांद

सपने में टूटा हुआ चांद देखना भी अशुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि घर में किसी की तबीयत खराब होने वाली है।

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा बेहद शुभ समाचार