Mitchell Starc ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, मलिंगा के बराबर पहुंचे


By Amrendra Kumar Yadav26, Oct 2023 12:29 PMjagran.com

मिचेल स्टार्क

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। स्टार्क के खाते में बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच

विश्व कप के 24 वें मुकाबले में स्टार्क ने एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ कई रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे।

विश्व कप में सर्वाधिक विकेट

इसी के साथ मिचेल स्टार्क विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टार्क विश्व कप में 56 विकेट ले चुके हैं।

लसिथ मलिंगा की बराबरी

इसी के साथ स्टार्क ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है। हालांकि मलिंगा ने यह कीर्तिमान 29 मैचों में हासिल किया था। वहीं स्टार्क ने 23 मैचों में यह कारनामा किया है।

तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड

तेज गेंदबाद स्टार्क ने पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अकरम के खाते में 55 विश्व कप में 55 विकेट दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा विकेट

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के खाते में दर्ज है। मैक्ग्रा ने विश्व कप में 71 विकेट लिए हैं।

मुथैया मुरलीधरन दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में श्रीलंका के दिग्ग्ज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन दूसरे स्थान पर हैं। मुथैया मुरलीधरन ने विश्व कप में 68 विकेट हासिल किए हैं।

मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर स्टार्क

इस लिस्ट में 56 विकेट के साथ लसिथ मलिंगा और मिचेल स्टार्क तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि स्टार्क अभी रिकॉर्ड और भी विकेट ले सकते हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

World Cup 2023: मैक्सवेल की तूफानी पारी, बने सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज