सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही धन प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
ऐसे में आज हम आपको आटे से जुड़े कुछ विशेष उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
सोमवार के दिन आटे में चीनी के 2-3 दाने मिलाकर आटा गूंथे और इस आटे की रोटी परिवार के सभी सदस्य को खिलाएं।
यह उपाय करने से चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा मजबूत होने से सोचने का तरीका सकारात्मक होता है और आप सही दिशा में कार्य करने लगते हैं।
मंगलवार के दिन अगर आप आटा गूंथने में गुड़ा के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो यह उपाय आपको घर में समृद्धि लाता है।
हालांकि जब भी आटा गूंथे तो आटा गूंथने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें क्योंकि ऐसा करने से आपके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com