मनीप्लांट के ये उपाय कर देंगे मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav22, Jan 2024 02:18 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में है पौधों का विशेष महत्व

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों का विशेष स्थान है, इन्हीं पौधों में से एक पौधा है मनी प्लांट का। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की सुंदरता बढ़ती है।

नहीं होती है धन की कमी

यह पौधा घर में लगाने से धन की कमी नहीं होती है, इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

करें ये उपाय

मनीप्लांट पौधे को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मनीप्लांट के उपायों की बात करेंगे।

मनीप्लांट के पौधे में बांधे लाल रिबन

शुक्रवार के दिन मनीप्लांट के पौधे में लाल रिबन बांधने से अच्छे फल मिलते हैं। लाल रंग को यश और उन्नति का प्रतीक माना गया है।

होता है धन लाभ

शुक्रवार के दिन यह उपाय करने से जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

पौधा बढ़ने से होती है तरक्की

ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे जीवन में तरक्की होती है। इसके लिए मनी प्लांट के पौधे की देखभाल करें।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें, इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा बहुत शुभ मानी गई है।

पौधे के पास रखें साफ-सफाई

मनी प्लांट के पौधे के पास साफ-सफाई रखें, ऐसा करने से बरकत आती है। इसकी पत्तियों को नीचे की ओर न आने दें।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

व्यक्ति को मृत्यु से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत