सुबह इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ


By Abhishek Pandey19, Jan 2023 05:49 PMjagran.com

इन चीजों का दिखना होता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह के वक्त कुछ चीजें दिख जाएं तो पूरा दिन अच्छा निकलता है।

चिड़ियों की आवाज

सुबह उठते ही अगर आपको चिड़ियों की चहचहाहट सुनने को मिल जाए तो जान लें कि आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

हाथी का दिखना

सुबह के समय सफेद फूल, हाथी का दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी चीजें दिखने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं।

दूध का दिखना

सुबह उठते ही दूध, दही आदि दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है।

गाय का दिखना

सुबह के समय गाय का दिखना ही शुभ माना जाता है। इससे आपको धन लाभ मिलेगा।

शंख का दिखना

अगर सुबह के समय श्रीफल, शंख, सुपारी आदि का दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी चीजें दिखने से धन लाभ मिलने वाला है।

घंटी की आवाज

अगर सुबह उठते ही मंदिर या फिर घर से ही घंटियों के बजने की आवाज आए, तो यह भी अच्छा माना जाता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी से छुपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें