सुबह करें ये 6 काम, दिनभर नहीं आएगी सुस्‍ती


By Amrendra Kumar Yadav11, Aug 2023 08:00 PMjagran.com

शरीर रहता है सुस्त

अक्सर ऐसा होता है कि सुबह उठने के बाद शरीर सुस्त रहता है, जिस वजह से काम में मन नहीं लगता।

एनर्जेटिक

सुबह की कुछ आदतें आपको दिनभर एनर्जेटिक रखती हैं। इनको अपनाने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठकर थोड़ी देर सूर्य की रोशनी लें। ऐसा करने से दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

मेडिटेशन

इसके बाद 5-10 मिनट तक के लिए मेडिटेशन करें। इससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है।

एक्सरसाइज

उठने के बाद कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर स्फूर्त रहता है।

पानी

सुबह उठकर पानी पिएं। कई बार पानी ने पीने से सुस्ती आती है। इसलिए पानी पीते रहें।

आध्यात्म से जुड़ें

थोड़ा समय आध्यात्म में भी बिताएं, इससे आप अच्छा महसूस करते हैं, जिस वजह से दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

ब्रेकफास्ट

सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए, क्योंकि ये दिनभर काम के लिए प्रेरित करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

100 साल तक जीने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके