ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर


By Farhan Khan30, Jul 2024 04:13 PMjagran.com

दुनिया के सबसे खतरनाक शहर

फोर्ब्स एडवाइजर ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पर्यटन के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे खतरनाक शहरों के बारे में बताया गया है। आइए इन शहरों के बारे में जानें।  

काराकास शहर

वेनेजुएला में स्थित काराकास दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में टॉप पर है। यहां हिंसा और लूटपाट जैसी वारदातें सबसे ज्यादा होती हैं।

कराची शहर

पाकिस्तान में आए दिन आर्थिक तंगी से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। अब ऐसे में पाकिस्तान का कराची शहर दूसरा सबसे खतरनाक शहर बन गया है। यहां क्राइम रेट काफी बढ़ा हुआ है।

यांगून शहर

म्यांमार में मौजूद यांगून शहर सबसे खतरनाक शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां डिजीटल सुरक्षा और क्राइम रेट काफी ज्यादा हालत खराब है।

लागोस शहर

नाइजीरिया का लागोस शहर लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। इस शहर में बहुत गरीबी है। इसके चलते यहां लूटपाट होना कोई बड़ी बात नहीं है।  

मनीला शहर

लिस्ट में पांचवें नंबर पर फिलीपींस में स्थित मनीला शहर आता है। यहां सुरक्षा न के बराबर होती है। इस वजह से चोरी और मारपीट की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है।

ढाका शहर

हमारे पड़ोसी देश का शहर भी दुनिया के सबसे खतरनाक शहर में आता है। हम आपको बांग्लादेश की राजधानी ढाका शहर के बारे में बता रहे हैं। गरीबी के चलते यहां क्राइम काफी बढ़ा हुआ है।

बोगोटा शहर

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा दुनिया का सातवां सबसे खतरनाक शहर है। इस शहर में भी क्राइम रेट काफी ज्यादा है।

कायरो शहर

लिस्ट में आठवें नंबर पर मिस्र की राजधानी कायरो शहर आता है। यहां का सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम बेहद ही खराब है।

मैक्सिको सिटी

फोर्ब्स एडवाइजर के मुताबिक, मैक्सिको सिटी नंबर 9 पर है। यह सिटी पर्यटन के लिहाज से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।  

क्विटो शहर

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो शहर नंबर 10 पर मौजूद है। यह शहर दक्षिण अमेरिका में स्थित है। पर्यटकों को यहां जाने से बचना चाहिए। 

Head Massage रोजाना लेने से क्या होता है?