ये हैं भारत में मिलने वाली 5 सबसे महंगी व्हिस्की


By Ruhee Parvez27, Mar 2023 11:52 AMjagran.com

अंतरराष्ट्रीय व्हिस्की दिवस

व्हिस्की का उपयोग सदियों से स्वास्थ्य लाभ के लिए होता है आ रहा है। हर साल दुनिया भर में 27 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय व्हिस्की दिवस मनाया जाता है।

कब हुई शुरुआत?

इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इसके बाद 2009 में नीदरलैंड्स में पहली बार व्हिस्की फेस्टिल मनाया गया।

भारत में सबसे महंगी व्हिस्की

आइए इस मौके पर जानते हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी व्हिस्की के बारे में।

ग्लेनमोरंगी ग्रैंड विंटेज 1996

23 साल पुरानी यह व्हिस्की, दुनिया की सबसे स्मूथ सिंगल मॉल्ट व्हिस्की है। इसकी हर चुस्की में संतरे और नींबू के साथ वनीला और फज का स्वाद आता है। भारत में इस व्हिस्की की कीमत 1,05,537 रूपए है।

द मैकलान डबल कास्क (18 साल पुरानी)

इस सिंगल मॉल्ट व्हिस्की का स्वाद किशमिश, कैरामल, वनीला और अदरक जैसा है। सिप के अंत में आपको ऑक स्पाइस और मीठे संतरे का स्वाद आएगा। भारत में इसकी कीमत है करीब 73,750 रूपए।

अमरूत ग्रीडी एंजल्स- चेयरमैन्स रिजर्व (12 साल पुरानी)

भारत में बनने वाली व्हिस्की के इस ब्रांड को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। ब्रांड ने ग्रीडी एंजल्स की सिर्फ 100 बोतल ही बनाई और यही वजह है कि यह सबसे महंगी लिस्ट में शुमार है। इसकी कीमत 74 हजार रुपए है।

पॉल जॉन मिथुना

इस भारतीय व्हिस्की ब्रैंड का नाम मिथुन राशि पर रखा गया है। इसका हर घूंट कॉफी मोचा, ख़ुरमा, संतरे के छिलके और नाजुक मसाले की याद दिलाता है। भारत में इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए है।

डेवर्स द सिगनेचर (25 साल पुरानी)

दुनिया की सबसे पॉपुलर और लगातार टॉप रैंकिंग पर काबिज डेवर्स आपको कभी भी निराश नहीं करेगी। इसका एक सिप नट्स, वनीला और शहद का स्वाद देता है। इसकी कीमत करीब 27,500 रुपए है।

ये लोग भूलकर भी ना करें हल्दी का सेवन, जानें इसके साइड इफेक्ट्स