साल 2023 समाप्ति की ओर है, यह साल सिनेमा के लिए काफी खास रहा है। इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई कई फिल्मों ने बेहद शानदार कलेक्शन किया है।
वहीं कुछ बेहद शानदार वेबसीरीज भी आई हैं, जिन्होंने कमाल किया है। ऐसी कुछ वेबसीरीज के बारे में बात करेंगे, जिनकी आईएमडीबी रेटिंग हाई रही है।
राजकुमार राव और दुलकर सलमान की सीरीज गन्स एंड गुलाब्स काफी लोकप्रिय रही, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें माफियाओं की कहानी दिखाई गई है।
कोहरा की कहानी में एक छोटे शहर में पति-पत्नी की हत्या कर दी जाती है और उसके बाद उसकी जांच की जाती है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इस साल रिलीज हुई शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की सीरीज फर्जी लोगों द्वारा खूब सराही गई। सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। इसमें एक आर्टिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में जाली नोट छापता है।
दहाड़ सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, विजय वर्मा ने इस सीरीज में सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
जियो सिनेमा पर रिलीज हुई यह सीरीज बहुत सराही गई, इस सीरीज में एक फारेंसिक एक्सपर्ट की कहानी दिखाई गई है।
इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने बेहतरीन रोल अदा किया है। दर्शकों द्वारा इसकी खूब सराहना हुई है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़़ते रहें jagran.com