मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करके कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली।
मौनी रॉय एक्टिंग के साथ अपने लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस के अटायर को फैंस काफी रीक्रिएट भी करते हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का अट्रैक्टिव ब्लाउज कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी के साथ आप इस तरह का बिकिनी ब्लाउज लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने 1/4 स्लीव्स पेयर की हैं।
डीपनैक ब्लॉउस के साथ आप बैक में इस तरह का डोरी पैटर्न भी फॉलो कर सकती हैं।
प्लेन ट्रांसपेरेंट साड़ी के साथ ब्रॉड नेक ब्लाउज आपके पार्टी लुक को ग्लैमरस बना देगा।
सिंपल और अट्रैक्टिव लुक के लिए कट स्लीव्स ब्लाउज भी अच्छा ऑप्शन है।
प्लेन साड़ी के साथ इस तरह से फुल स्लीव्स ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं।